डीजे की धुन पर जमकर थिरके देवी भक्त, उड़ा रंग गुलाल
करतल, के एस दुबे । कस्बे में मंगलवार को युवा नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा नम आँखों से गाजे-बाजे के साथ देवी मां को विदाई दी। देवी मां की प्रतिमा को विमान पर रखकर कस्बे में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जगत जननी मां जगदंबे के भक्त जमकर थिरके लेकिन मातारानी का विसर्जन करते समय देवी भक्त फूट-फूटकर रो पड़े। जगत माता की विदाई के समय अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में देवी भक्तों का हुजूम जमा रहा। कस्बा भ्रमण के दौरान सैकड़ों की संख्या में देवी भक्तों का हुजूम साथ चल रहा था। देवी भक्त रंग और गुलाल उड़ा रहे थे। मातारानी जगत जननी जगदंबे का स्वरूप लोगों को बहुत भा रहा था। रह-रहकर गगनभेदी जयघोष लगाए जा रहे थे। बाद में सरोवर में मातारानी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
![]() |
देवी प्रतिमा विसर्जन की तैयारी करते भक्तगण |
बागै नदी में हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का सिवर्जन
बदौसा। बदौसा में गाजे बाजे के साथ धूमधाम से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन बागेन नदी में किया गया। कोविड-19 के चलते बदौसा कस्बे में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में बहुत कम देवी प्रतिमाओं के पंडाल सजाए गए थे। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही बदौसा थाना क्षेत्र में दशहरा के बाद मंगलवार को नम आंखों के साथ जब तक सूरज चांद रहेगा, मइया तेरा नाम रहेगा, जैसे गगन भेदी नारों के साथ जुलूस निकाल कर नवदुर्गा मूर्तियों का विसर्जन भक्तों ने किया।
No comments:
Post a Comment