प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट में किया संबोधित
बांदा, के एस दुबे । शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान व जनपद के प्रभारी मंत्री लाखन ंिसह राजपूत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रभारी मंत्री जी ने महिलाओं एवं बेटियों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान की जागरूकता जब तक अपने आप में नही होगी, तब तक उसे पूरी तरह से सफल नहीं बनाया जा सकता। भारत सरकार एवं उप्र सरकार ने इस अभियान में नारी सुरक्षा के उपाय किये गए हैं। बेटी-बचाओ एवं बेटी-पढाओ अभियान एवं कन्या सुमंगला योजना जैसी योजनायें हमारी योगी सरकार चला रही है।
![]() |
कलेक्ट्रेट में बेटियों को प्रमाण पत्र देतीं मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डीआईजी पुष्पांजलि |
उन्होंने महिलाओं एवं बेटियों से आग्रह करते हुए कहा कि ससुराल को अपना घर समझना चाहिए और अपने सास-ससुर के साथ माता-पिता जैसा आचरण करना चाहिए। यदि इस तरह की सोंच महिलाओं में विकसित होगी तो वो घर, घर नही होगा मन्दिर होगा। उन्होंने जिलाधिकारी से अपेक्षा करते हुए कहा कि जनपद में भ्रूण हत्या नही होनी चाहिए। इस तरह के जितने भी अल्ट्रासाउण्ड एवं चेकप सेन्टर हैं उनका निरीक्षण कर यदि ऐसी अप्रिय घटना घट रही हैं तो उसे तत्काल प्र्रभाव से सीज कर दिया जाए और कानूनी कार्यवाही की जाए। मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी डीआईजी पुष्पांजलि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि इस दुनिया की आधी आबादी महिलाओं के कारण हैं और लोग चाहते हैं कि लड़की पैदा न हो लेकिन ऐसा नही है। लड़कों के बराबर बल्कि और आगे बढ़कर लड़कियां कार्य करती हैं। इसीलिए यहां उपस्थित महिलाओं एवं बहनों से अपेक्षा करती हैं कि शादी होने के बाद ससुराल जाएं तो माता-पिता को भूल न जाएं। पब्लिक एैडेªस सिस्टम एवं एन्टी रोमियो स्क्वायर्ड को और प्रभावी बनाया जायेगा। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मिशन शक्ति अभियान पूरे प्रदेश लांच किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी समाज देश का आकलन करना हो तो सर्वप्रथम महिलाओं को सम्मान दिया जाना चाहिए। महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने कहा कि जो भी शासन की योजनायें चल रही हैं, वे जमीनी स्तर पर चलाई जाएं और महिलाओं को सुरक्षा का एहसास होना चाहिए। वूमेन पावर हेल्प लाइन-112 जिसका जनपद में बहुत ही अच्छी तरीके से संचालन हो रहा है। पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं।
![]() |
कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्रों के साथ महिलाएं और बेटियां |
जिलाधिकारी आनन्द कुुमार सिंह ने उपस्थित महिलाओं एवं बेटियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन एक विशेष दिवस के रूप याद किया जायेगा। क्योंकि शारदीय नवरात्र का प्रथम दिवस है। यह अभियान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन का विशेष अभियान छह माह तक चलेगा। एएसपी ने जनपद में किये गए उत्कृष्ट कार्यों को पीपीटी के माध्यम से बताया। मंत्री जी एवं जिलाधिकारी ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से आई हुई मिशन शक्ति जन जागरूकता के लिए एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा रामकेश निषाद, महानिरीक्षक पुलिस, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 संतोष बहाुदर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, नगर मजिस्टेªट सुरेन्द्र श्रीवास्तव, डीसीएनआरएलएम केके पाण्डेय, समस्त उप जिलाधिकारी, कार्यक्रम आयोजक डीपीओ इशरत जहां, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हरिश्चन्द्र नाथ, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा सहित सम्बन्घित विभागों के अधिकारी, महिलाएं और बच्चियां उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment