चार घंटे से ज्यादा समय तक दिया धरना
ओरन, के एस दुबे - । पावर हाउस में बिजली विभाग के कर्मचारियों व लाइनमैनो के खिलाफ बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में नवरात्रि व्रत रखे महिलाओं ने पावर हाउस में धरना दिया और नारेबाजी की। चार घंटे से अधिक समय तक पावर हाउस में मौजूद रहीं महिलाओं ने कहा कि वसूली करने के बावजूद उनका कनेक्शन क्यों काट दिया गया। नवरात्र के समय उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
![]() |
पावर हाउस में प्रदर्शन करतीं महिलाएं |
महिलाओं का कहना उनसे बिजली विभाग के लोग रूपये ले जाते हैं। बिना सूचना दिए कनेक्शन काट दिया जाते हैं। वहीं हमारा कनेक्शन है, मीटर लगा हुआ है। बिना सूचना कैसे कनेक्शन काट दिया गया। शिकायत कर्ता महिलाओं का कहना है कि वह लोग नौ दिन का व्रत हंै। ना तो हमारे घरों में तेल है, हम अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कनेक्शन काटना था तो हमें जानकारी दे दी जाती। उनका कहना कि यदि रविवार तक हमारे कनेक्शन नहीं जोड़े जाते तो हम भूखे प्यासे रहकर अनशन करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं महिलाओं का कहना कि रविवार को भी पावर हाउस में धरना दिया जाएगा। इस दौरान महिलाएं छेतिया, सन्तोषी, कुन्ती, विटोलिया, विजया, रजोली, बिटू आदि मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment