शनिवार को भोर होते ही भक्तों की भीड़ पहुंची देवी मंदिर
शासन से निर्धारित गाइड लाइन का कराया गया पालन
बांदा, के एस दुबे - । शनिवार से शुरू हुए शारदीय नवरात्र के पहले दिन गाइड लाइन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने जगत माता के दरबार में मत्था टेका और पूजा अर्चना की। भोर होते ही श्रद्धालुओं का जत्था देवी मंदिरों में पहुंच गया और मातारानी की पूजा-अर्चना की। पुलिस और प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चाक चैबंद व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने मातारानी की पूजा की। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी ने मंदिर में जाकर पूजा की। हालांकि कोरोना के खतरे को लेकर निर्धारित गाइड लाइन मां और भक्त के मिलन में थोड़ी बाधक बनती जरूर नजर आई।
![]() |
काली देवी मंदिर में दर्शन करने को लाइन में लगे श्रद्धालु |
कोरोना संक्रमण में पहली बार आयोजित शारदीय नवरात्र महोत्सव पर शासन-प्रशासन की सख्ती का कोई असर दिखाई नहीं देता। मां दुर्गे के आराधकों में पूजा अर्चना की होड़ शुरू हो गई। शहर के महेश्वरी देवी मंदिर, काली देवी मंदिर, सिंहवाहिनी देवी मंदिर, मरही माता मंदिर, कालिका देवी मंदिर, महामाई मंदिर समेत सभी छोटे बड़े देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर मां का जलाभिषेक किया। हालात यह रहे कि प्रवेश द्वार से ही महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में महिलाओं की अधिक संख्या को देखते हुए यहां महिला पुलिस की तैनाती भी की गई थी। शनिवार को देवी मंदिरों में जहां जलाभिषेक के लिये दोपहर तक तांता लगा रहा। वहीं शाम होते ही मंदिर माला-फूल और बिजली की झालरों से जगमगा उठे। देर
![]() |
महेश्वरी देवी मंदिर में पूजन-अर्चन करतीं महिलाएं |
शाम तक मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही और मैया के जयकारे गूंजते रहे। उधर व्रत रखने वालों ने मां के भक्तों ने अपने घरों में कलश स्थापित किये। घरों और मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का भी पाठ शुरू हो गया है। शहर के देवी मंदिरों के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। महिला पुलिस और होमगार्ड्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। कमेटी के कार्यकर्ता भी इसमें मदद कर रहे हैं। जिला प्रशासन के अिधकारी भी देवी भक्तांे से सहयोग की अपील करते हुए कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने का प्रयास कर रहे हैं। देवी पंडालों में भी पुलिस बल तैनात रहा।
No comments:
Post a Comment