अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार करने पर खफा हैं कांग्रेसी
बांदा, के एस दुबे । अनुसूचित जाति विभाग प्रदेशाध्यक्ष आलोक प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने पर भड़के कांग्रेसजनों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर राजनैतिक विद्वेष के तहत षडयंत्र कर उन्हें जेल भेजे जाने की कड़ी निंदा की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से भेजकर प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई की मांग की।
![]() |
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए कांग्रेसी |
अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश सचिव पवन देवी कोरी और जिलाध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदेशाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में धरना दिया। विरोध-प्रदर्शन करते हुए योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध-प्रदर्शन के बीच राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें कहा है कि प्रदेश के अंदर लगातार दलितों पर उत्पीड़न जारी है। दलितों की आवाज उठाने वाले लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल में डाला जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेशाध्यक्ष आलोक प्रसाद को लखनऊ पुलिस ने बिना कारण रात 2 बजे गिरफ्तार कर लिया। झूठे मुकदमें दर्ज कर उन्हें फंसाया जा रहा है। राजनैतिक विद्वेष रखते हुए षडयंत्र कर उनको जेल में डाले जाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी सरकार दलित विरोधी मानसिकता के तहत इस प्रकरण में कार्य कर रही है। दलितों के लिए संघर्ष करने वाले को प्रदेश सरकार जेल भेज देती है। अनुसूचित जाति प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई और फर्जी मुकदमों वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने में मुमताज अली, बी.लाल, तोताराम गहिवार, केपी सेन, अशोक वर्धन, अशोक चैहान, दिनेश वर्मा, कुणाल राजवीर, शब्बीर सौदागर, रामहित निषाद, सुखदेव गांधी, नीरज वर्मा, रामचंद्र, श्याम लाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment