चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। बेटियां सुरक्षित नहीं है।
गुरुवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्रा व लोहिया वाहिनी के पूर्व पदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने बताया कि भाजपा सरकार की नीति, नीयत एवं नेताओं की पोल खोलने को लेकर एक दिवसीय जिले के दौरे पर आए हैं। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। देश संविधान से नहीं बल्कि आरएसएस के एजेण्डे से चल रहा है। किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं पीड़ित हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय जनता से जो वादा किया उसे पूरा नहीं कर सकी। विकास पूरी तराह रूका है।
![]() |
पत्रकारवार्ता करते सपा राष्ट्रीय सचिव। |
सड़कों की हालत खस्ताहाल है। चार साल में चार बार बिजली का बिल बढ़ चुका है। कर्मचारियों का 50 फीसदी वेतन काटा है। प्रदेश की जनता भाजपा शासनकाल से ऊब चुकी है। हत्या, बलात्कार से लोग परेशान हैं। लोहिया वाहनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आमजन ठगा महसूस कर रहा है। बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं चरम पर है। सरकार पुलिस के दम पर विपक्ष की आवाज दबा रही है। इसके पूर्व नेताद्वय ंने ग्राम जोरवारा में सपा नेता सिद्धार्थ पाण्डेय की मौजूदगी में चैपाल को संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, राजीवलोचन त्रिपाठी, आनन्द त्रिपाठी उर्फ बब्बू, राजेन्द्र शुक्ला, फूलचन्द्र करवरिया, श्यामबिहारी यादव, शेरा यादव, ओमप्रकाश यादव, जेपी तिवारी, सुरेश यादव, मो निजाम सिद्दीकी, मो गुलाब खां आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment