बाँदा, के0 एस0 दुबे - रविवार 11 अक्टूबर 2020 अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नारी शक्ति केंद्र जनपद बांदा द्वारा आयोजित बालिका सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता रही, अध्यक्षता जिलाधिकारी जनपद बांदा आनंद कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी / जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम को संबोधित कर रही राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता ने कहा,कि बालिका शक्ति ही हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी है इसके बिना भारतीय समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के समान महिलाएं भी अपना योगदान बराबर से दे रही हैं इसलिए हमें बालिका सम्मान बनाए रखना चाहिए साथ ही साथ सरकार की योजनाओं के बारे में
विस्तृत जानकारी दी तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सरकार द्वारा महिला सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके क्रियान्वयन पर बल दिया।जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा,वर्तमान में जनपद में 1000 बालको की तुलना में 86३ बालिकाऐ है इसको सुधारना हमारी प्राथमिकता है!!! सम्मान समारोह के दौरान जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली 11 बालिकाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह ,कामिनी सिंह सहित प्रिया गुप्ता जया गुप्ता निशा गुप्ता की मौजूदगी रही इस दौरान कार्यक्रम का संचालन विधु त्रिपाठी द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment