कस्बा भ्रमण के दौरान डीजे की धुन पर जमकर थिरके
विसर्जन के समय फूट-फूट कर रो पड़े देवी भक्त
बांदा, के एस दुबे । आंखों से दुर्गा सेवा समितियों ने देवी मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। समितियों के पदाधिकारी तथा देवी सेवक न्यूनतम संख्या में सम्मिलित होते हुए। फेस मास्क का प्रयोग किया। रास्ते मे मिले लोगों को भी मास्क बांटे।
![]() |
नहर में देवी माता की प्रतिमा का विसर्जन करते देवी भक्त |
कस्बे के विभिन्न मुहल्लों में दुर्गा मां के सेवकों ने नवदुर्गा महोत्सव के अंतर्गत दुर्गा मां की मूर्तियों की स्थापना कराई थी। सभी सेवक भक्तों ने अष्टमी के दिन भंडारा तथा नवमी तिथि को हवन पूजन किया तथा देवी मां के पाण्डाल के समक्ष ही दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। दशहरा के बाद मंगलवार सुबह से ही विसर्जन के लिए कस्बे में मां के जयकारे गूंजने लगे। सभी श्रद्धालुओं ने बांदा मार्ग स्थिति केन नहर में कोविड-19 नियमो का पालन करते हुये पुलिस और प्रशासन की उपस्थिति में सुरक्षित तरीके से मूर्तियों का विसर्जन किया है। विभिन्न समितियों के देवी भक्त जिनमे भाजपा नरैनी के मण्डल अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा, आशीष विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पाण्डेय, रामबाबू करवरिया, जानू त्रिपाठी, सुनील वर्मा, दिलीप पांडेय, राकेश दीक्षित, आनंद मिश्रा, सीमित गुप्ता, दुर्गेश विश्वकर्मा, लालबाबू गुप्ता आदि सम्मिलित हुए।
No comments:
Post a Comment