कमासिन, के एस दुबे । शुक्रवार को कस्बे के पश्चिमी थोक में सुबह जमीन संबंधी विवाद हो जाने पर यादव परिवार दो पक्षो में झगड़ा हो गया। इसमे आधा दर्जन महिला व पुरुष घायल हो गए हैं। दोनो पक्षो ने थाने में तहरीर दी है। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सको ने महिला समेत चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
![]() |
मारपीट में घायल महिला व अन्य |
पश्चिमी थोक में शुक्रवार सुबह आशा देवी पत्नी बच्चू यादव अपने बाड़े में मवेशियों को चारा डालने गई थी। वहां एक दीवार टूटी थी। इस पर आशा देवी ने बगल के श्याम किशोर यादव से उलाहना दिया कि उसकी दीवार क्यो तोड़ी। चूंकि पहले से जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इतनी बात में विवाद शुरू हो गया। दोनो पक्ष के स्वजन एकत्र हो गए। तभी श्यामकिशोर पक्ष ने लाठी कुल्हाड़ी से हमला बोल कर दो महिलाओं सहित चार व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं बच्चू पक्ष के जो लाठी लिए थे। उनके हमले से श्यामकिशोर व उसका पुत्र शिवकुमार भी घायल हो गए। स्थानीय थाने में दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां यदुराज, बच्चू यादव, आशा देवी व मनीषा देवी को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
No comments:
Post a Comment