बांदा, के एस दुबे । बुन्देलखण्ड के प्रख्यात सर्राफ व्यवसायी मयंक गुप्ता सर्राफ को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता द्वारा प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। मयंक गुप्ता सर्राफ की नियुक्ति पर दिनेश ओमर, पुष्कर द्विवेदी, रोहित साहू, अनुराग चंदेरिया, अमल गोयल, रोहित अग्रवाल आदि व्यापारियों ने हर्ष
![]() |
मयंक गुप्ता |
व्यक्त किया है। इस अवसर पर मयंक गुप्ता सर्राफ ने जानकारी देते हुये बताया कि आदर्श व्यापार मण्डल 5 अक्टूबर से व्यापारी सुरक्षा हेल्पलाइन की शुरूआत करने जा रहा है। जिसका शुभारम्भ दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा लखनऊ में किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment