चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण प्रधान मोहनदास मिश्रा की अध्यक्षता में विकासखण्ड परिसर मानिकपुर में आयोजित किया गया। जिला कृिष अधिकारी बसंत कुमार दुबे ने रबी फसल उत्पादन के लिए बोई जाने वाली विभिन्न फसलों की अधिक उपज देने वाली उपयुक्त प्रजातियों की उपलब्धता व विशेषताओं, असली नकली उर्वरकों की पहचान के बारे में बताया। कृषकों के प्रश्नों को सुनकर समाधान भी किया। कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार अवस्थी ने कीट, रोग,
![]() |
मिनी किट देते अधिकारी। |
खरपतवार नाशी रसायनों की जानकारी दी। बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि किसान नवीनतम कृषि तकनीकी अपनाएं। विषय वस्तु विशेषज्ञ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि संतुलित उर्वरकों द्वारा पोषक तत्वों की पूर्ति, ढैंचा की हरी खाद का प्रयोग, जैविक खेती के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने कृषि अपशिष्ट, पराली न जलाने की अपील की। इस मौके पर कृषकों को मिनी बीज किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में रमेश कुशवाहा, ध्रुव प्रताप सिंह, हरिश्चन्द्र सचान, बाबूराम, आशीष तिवारी, महेन्द्रपाल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment