बदौसा, के एस दुबे । मिशन शक्ति के तहत बदौसा पुलिस थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ एक समारोह के माध्यम से किया गया, इसका उद्घाटन बदौसा की बीएचडब्लू के हांथों फीता काटकर किया गया। मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक थाना बदौसा अरबिन्द सिंह गौर नें बदौसा थाना परिसर में एक महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गयी शासन की मनसा के अनुरूप आज से बदौसा थाना क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों की पुलिस सहायता हेतु एक अलग से महिलाहेल्पन कैविन बनायी गयी, जिसका उद्घाटन 23 अक्टूबर 2020 की सुबह बदौसा कस्बे के उपस्वास्थ्य केन्द्र में तैनात बीएचडब्लू श्रीमती निशा सिंह के द्वारा किया गया।
![]() |
समारोह को संबोधित करते थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर |
महिला हेल्पडेस्क के उद्घाटन के दौरान अरबिन्द सिंह गौर प्रभारी निरीक्षक थाना बदौसा नें बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर बदौसा थाने में अलग से महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया है। इसमें थाने की महिला सिपाही महिलाओं की शिकायतों को त्वरित निस्तारित करेंगी। महिला आशा ज्योति केन्द्र 181, महिला सुरक्षा हेल्प लॉइन 1090, मीडिया सेल 7839362480, साइबर सेल 7839462484 तथा पुलिस सहायता डायल 112 की जानकारी दी गई। इस समारोह में क्षेत्रीय नागरिक व महिलाएं व स्कूल कालेज की छात्रायें, बदौसा पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल रिंकी यादव, तनिशा कुशवाहा, उपनिरीक्षक कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment