चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। देवी भक्तों ने दूसरे दिन मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया। गाजे-बाजे के साथ भावुक विदाई दी। पाण्डालों से हवन पूजा के बाद विसर्जन स्थल तक पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार लोग विसर्जन जुलूस में शामिल हुए।
देवी प्रतिमा विसर्जन को ले जाते भक्त।
मंगलवार को दूसरे दिन मुख्यालय के देवी पाण्डालों में सवेरे से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां जोरशोर से प्रारंभ हुई। हवन पूजन का सिलसिला दिनभर चला। इसके बाद सुसज्जित झांकियों में देवी प्रतिमाएं रखने को गाजे-बाजे के साथ उठाया। देवी भक्त गाजे-बाजे के साथ नाचते थिरकते दुर्गा माता के जयकारे लगाते चल रहे थे। जगह-जगह देवी प्रतिमा रोककर पूजा आराधना की। विसर्जन स्थल पर विधिविधान से आरती के बाद भक्तों ने देवी प्रतिमाओं को नम आंखों से विदा किया। कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने को पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहे। डीएम, एसपी के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। देर शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन सिलसिला चला। इसी क्रम में शिवरामपुर, भरतकूप, सीतापुर, राजापुर, मऊ, बरगढ़, मानिकपुर, पहाडी कस्बों में आयोजकों ने श्रद्धापूर्वक देवी मां की प्रतिमाओं को विसर्जित किया। सुरक्षा के मद्देनजर थाना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी विसर्जन स्थलों पर मुस्तैद रहे।
No comments:
Post a Comment