फतेहपुर, शमशाद खान । सामाजिक संस्था सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा जहां लगातार रक्तदान किया जा रहा है वहीं इस बार जानकारी मिलने पर एक्टिव मेंबर ने कानपुर पहुंचकर एक मरीज की जान बचाने के लिए प्लेटलेट्स भी डोनेट की। उनके इस सराहनीय कदम की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
![]() |
कानपुर में प्लेटलेट्स डोनेट करते गुरमीत सिंह। |
बतातेे चलं कि 24 अक्टूबर को एक इमरजेंसी केस मंे 22 वर्षीय युवक हिमांशु पुत्र डॉक्टर सीएल कटियार निवासी सिकंदरा कानपुर को मधुलोक अस्पताल कानपुर में भर्ती हैं। उसकी प्लेटलेट्स काउंट कम हो गयी थीं। मरीज को तत्काल ओ पोजिटिव प्लेटलेट्स की सख्त आवश्यकता थी। तभी संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष के पास मैसेज आया। जैसे ही केस सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में आया तो फतेहपुर निवासी गुरमीत सिंह कानपुर स्थित मधुलोक ब्लड बैंक पहुंचे और अपनी दूसरी एसडीपी सिंगल डोनर प्लेटलेटस डोनेट की। मरीज के जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ की। सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम से रिंकू, मधुलोक अस्पताल से डॉक्टर विनय सिंह, शुभम, शिव पूजन सिंह, कानपुर टीम से कुलदीप उपस्थित रहे। सभी न गुरमीत के इस कदम की जमकर प्रशंसा की। सभी का आहवान किया गया कि दूसरांे की मदद करें। मदद करना ही सबसे बड़े पुण्य का काम है।
No comments:
Post a Comment