पुलिस के रोकने पर वहीं सौपा ज्ञापन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। सूबे में बिगड़ी कानून व्यवस्था के चलते बढ़े अपराध को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सपाईयों ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट मार्ग पर पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। यहां राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौपा है।
सोमवार कोे जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पार्टी कार्यालय से झण्डा बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए बाहर निकले तो शहर कोतवाल ने रोकने का प्रयास किया। एलआईसी तिराहे पर सपाई सड़क पर बैठ कर विरोध जताने लगे। इस पर सदर एसडीएम ने पहुंचकर राज्यपाल संबोधित ज्ञापन लिया। सौपे गए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद गंभीर है। हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं रोकने में सरकार विफल है। जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। अपराध में प्रदेश पहले स्थान पर है। दलित, वंचित व कमजोर वर्गों की अनदेखी चिंता का विषय है। हाथरस में दलित बेटी के साथ दुष्कर्म, हत्या के बाद शव का बिना परिजनों की सहमति अंतिम संस्कार कर दिया। तहसील मानिकपुर के खरौंध गांव के
![]() |
प्रदर्शन करते सपाई। |
कैमहा पुरवा में दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना हुई। पुलिस के कार्यवाही न करने पर आत्मग्लानि से पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। महिलाओं, बेटियों की जिंदगी असुरक्षित है। हर दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं होती है। इस मौके पर जिला महासचिव फराज खान, मो गुलाब खां, सत्यनारायण पटेल, राजीव लोचन त्रिपाठी, नरेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, अमृतलाल गुप्ता, निजामुद्दीन सिद्दीकी, राकेश यादव, आशुतोष अग्रहरि, अनुज निगम, नवनीत सोनी, लल्लू मोदनवाल, राधेश्याम निषाद, रामबाई वर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment