फतेहपुर, शमशाद खान । लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में पटेल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने पटेलनगर चैराहा स्थित प्रतिमा पर जहां माल्यार्पण किया वहीं खलीलनगर स्थित कार्यालय में मेधा अलंकरण समारोह में छात्र-छात्राओं को मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गोष्ठी में लौह पुरूष के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
![]() |
मेधावी छात्रा को मोमेन्टो देकर सम्मानित करते अतिथि। |
पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष लाल देवेन्द्र पटेल व सचिव पुनीत वीर विक्रम की अगुवई में समाज के लोग प्रातःकाल पटेलनगर चैराहा पहुंचे। जहां लौह पुरूष की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात खलीलनगर स्थित संस्थान के कार्यालय में मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जनता इण्टर कालेज औंग के प्राचार्य श्रीचन्द्र आर्या ने शिरकत की। संचालन सतेन्द्र पटेल प्रखर ने किया। समारोह का शुभारम्भ डीआईओएस महेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। समारोह में सर्वप्रथम हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के अवनीश पटेल, तरून सिंह, अभय पटेल, सृष्टि देवी, हर्षित सचान, मयंक पटेल, प्रियांशू, नरसिंह पटेल, सौम्या वर्मा, पियूष पटेल, अन्वेशा सिंह, हर्षित पटेल, उमंग पटेल, खुशी देवी, राखी सिंह, अर्पित पटेल समेत समाज के अन्य लोगों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अतिथियों द्वारा मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। गोष्ठी को विधायक करण सिंह पटेल व पूर्व मंत्री राजेन्द्र पटेल ने सम्बोधित किया। संस्थान के अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया। इस माके पर राज बहादुर सिंह पटेल, हरिशंकर वर्मा, गोवर्धन पटेल, योगेन्द्र सिंह, गगनेन्द्र पटेल, परशुराम पटेल, संजीत पटेल, धर्मेन्द्र उत्तम, प्रदीप पटेल, राजीव कुमार, कृष्णदत्त त्यागी, रवी पटेल, देवेन्द्र पटेल, रमेश चन्द्र उमराव, रीतेश पटेल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment