सरकारी और गैर सरकारी इमारतों में मनाई गई पटेल जयंती
बांदा, के एस दुबे । शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर सरकारी और गैर सरकारी इमारतों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों व मातहतों को अखंडता व एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद भारत के नव निर्माण के लिए एकजुट होने की बात कही। शाम के समय संकट मोचन मंदिर परिसर में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने 101 दीये जलाए। इसके पूर्व महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि रचित रामायण पाठ का शुभारंभ किया। तमाम संस्थाओं और विद्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
![]() |
वाल्मीकि चरित रामायण पाठ में मौजूद जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह व अन्य |
जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और कर्मचारियों को एकता एवं अखंडता दिवस की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि हमारा देश आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है तथा देश की एकता एवं अखंडता के लिए भी हम सजग हैं। इसके बाद
![]() |
जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते जिलाधिकारी |
जिलाधिकारी श्री सिंह ने संकट मोचन मंदिर जाकर महर्षि वाल्मीक जयंती के अवसर पर वाल्मीकि रचित रामायण के पाठ का शुभारंभ किया और उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी एक महान ऋषि थे जिन्होंने रामचरितमानस तथा सनातन मूल्यों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। संकट मोचन मंदिर में आयोजित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पंजीकृत दलों द्वारा गुंजन कला मंच तथा राम सिंह एंड लोकगीत पार्टी के कलाकारों के माध्यम से बाल्मीकि रामायण पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया।
![]() |
संकट मोचन में कार्यक्रम दौरान फल वितरित करते हुए लोग |
रामायण पाठ के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक करने का भी कार्य किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा सहित मंदिर के व्यवस्थापक कैलाश द्विवेदी एवं मंदिर के महंत उमाशंकर दास सहित श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। शाम छह बजे संकट मोचन मन्दिर में 101 दीप जिलाधिकारी द्वारा प्रज्वलित किये गये।
No comments:
Post a Comment