बदौसा, के एस दुबे । मिशन शक्ति के तहत बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रा में महिलाओं व बालिकाओं के साथ पुलिस ने बैठक कर सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर व उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव तथा महिला आरक्षी रिंकी यादव व तनिषा कुशवाहा तथा कांस्टेबल जोखन यादव, दिनेश पाल, महेंद्र
![]() |
महिलाओं को जागरूक करते थाना प्रभारी अरविंद व अन्य |
यादव अन्य फोर्स के साथ महिला सशक्तिकरण अभियान (मिशन शक्ति) में रज्जू सिंह प्रधान प्रतिनिधि तुर्रा के सहयोग से तुर्रा की महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ बैठक करके जागरूक किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराया गया और कानूनी अधिकारों व उनको पुलिस से मदद लेने सहायता प्राप्त करने के अधिकारों से अवगत कराया गया एवं जागरूक किया गया।
No comments:
Post a Comment