फतेहपुर, शमशाद खान । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष रहे जगनायक सिंह यादव को प्रदेश सचिव पद से नवाजा गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी ने मनोनयन पत्र जारी किया तो राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव बनने के बाद जगनायक सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जो विश्वास उन पर किया गया है उस पर वह खरा उतरेंगे। साथ ही विधानसभा के चुनाव
![]() |
जगनायक सिंह यादव को मनोनयन पत्र देते राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। |
में पूरी तन्मयता से लगकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा बहुत कम समय में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने अपना स्थान बना लिया है और यही कारण है कि हर जनपद में हमारे संगठन का कारवां बढ़ता जा रहा है। आने वाले समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया इतिहास लिखेगी और जो कार्यकर्ता हमारे साथ जुड़ रहा है उसे सम्मान देने का काम भी संगठन करेगा।
No comments:
Post a Comment