चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री विनोद केसरवानी के सहयोग से भगवान कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में लगातार 15 दिनों से वानर सेवा की जा रही है। प्रतिदिन सुबह कुंतलो केला खिलाया जाता है। उन्होंने बताया कि बेजुबानों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सुबह पांच बजे बंदरों की आवाज स नींद खुलती है। वानर और गौ सेवा नित्य जारी रहेगी। राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, व्यापार संगठन के राष्ट्रीय
![]() |
बंदरों को केला खिलाते व्यापारी नेता। |
महामंत्री शानू गुप्ता, आरएसएस जिला प्रचारक राजकुमार, राकेश केसरवानी, सुनील जायसवाल, संजय सोनी ने भण्डारे में पहुँचकर इस पुण्य कार्य को सराहा है। व्यापारियों के प्रमुख नेता शानू गुप्ता ने कहा है कि मानव सेवा के साथ बेजुबानों की सेवा बहुत ही जरूरी कार्य है। यह बेजुबान मनुष्य से सिर्फ भोजन की अपेक्षा करते हैं। भगवान श्री राम की तपोभूमि में वानर, गौ सेवा कार्य का जो संकल्प लिया है वह अनुकर्णीय है।
No comments:
Post a Comment