चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 31 अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि जयंती के आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती भव्य रूप में मनाए जाने का निर्णय शासन ने लिया है। वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्य सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनमानस को इससे जोड़ने के लिए महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों, मंदिरों पर दीप प्रज्जवलन, दीपदान के साथ साथ अनवरत 8, 12
![]() |
बैठक में निर्देश देते डीएम। |
अथवा 24 घंटे का बाल्मीकि रामायण का पाठ का कार्यक्रम किया जाए। इसके साथ ही श्रीराम, हनुमान तथा रामायण से संबंधित महत्वपूर्ण स्थलों का चयन करते हुए रामायण पाठ, भजन आदि के कार्यक्रम कराए जाएं। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हों। उन्होंने कहा कि आयोजन में कोविड-19 के गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए भव्य आयोजन कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment