समूह की महिलाओं का खुली बैठक में विरोध होने पर डीएम को सौपा पत्र
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। निरस्त सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन करने को बैठक की गई। जिसमें समूह की महिलाओं को नहीं बुलाया गया। सूचना मिलने पर जब दूसरे दिन पहुंची तो प्रधान पुत्र ने विरोध किया। इस पर महिलाओं ने जिलाधिकारी को पत्र सौप कर कार्यवाही की मांग की है।
सोमवार को डीएम को सौपे पत्र में समूह की महिलाओं ने कहा कि ब्लाक क्षेत्र के अरछा बरेठी गांव का कोटा निरस्त है। जिसे औदहा गांव से संचालित किया जा रहा है। आरोप लगाया कि प्रधान ने फर्जी तरीके से बैठक की है।
![]() |
कलेक्ट्रेट में खडी समूह की महिलाएं। |
जिसमें आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सूचना नहीं दिया। जबकि शासन के निर्देश हैं कि समूह की महिलाओं को वरीयता दी जाए। रविवार को महिलाएं खुली बैठक में उपस्थित हुई। इस पर प्रधान पुत्र ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर वापस करने पर आमादा हो गया और खुद ही कोरम पूरा करने की बात कहने लगा। पत्र में कहा कि मनमानी तरीके से कोटा आवंटन की प्रक्रिया की जा रही है। जिससे वह संतुष्ट नहीं है। मांग की है कि एनआरएलएम से गठित सहायता समूह की महिलाओं को वरीयता मिले। नियमों का पालन कराते हुए समूह की महिला को कोटा प्रदान करें। इस मौके पर राधा, मंजू देवी, पार्वती, ममता, अर्मिती, शकुन्तला, कलावती, कृष्णा, बिमला, निर्मला, शांति, सुमतिया, राजकुमारी, ममता देवी, संतोष आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment