नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन अभियान रैली को दिखाई हरी झण्डी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन अभियान रैली को सांसद आरके सिंह पटेल, डीएम शेषमणि पाण्डेय, एसपी अंकित मित्तल, मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने हरी झण्डी दिखाई। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के प्रथम दिन मिशन की शुरुआत हुई है। बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर यह अभियान छह माह तक चलेगा।
हरी झण्डी दिखाते सांसद, नोडल अधिकारी, डीएम, एसपी।
शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद आरके सिंह पटेल ने मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन अभियान रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने कहा कि प्रशासन की टीम अभियान में कार्य कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री कटिबद्ध हैं। नारी के स्वावलम्बन को जागरुकता अभियान गांव-गांव चलेगा। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक सप्ताह तक अभियान चलाकर जन-जन तक संदेश भेजना है कि नारी शक्ति का सम्मान करें। नवरात्रि में सभी संकल्प लें। नारी उत्थान व सम्मान के कार्य किए जाएं। सभी विभाग योजनाओं का लाभा महिलाओं को दें। प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा को निर्देश दिए कि प्रचार वाहन से गांवों में अधिक से अधिक प्रचार कराया जाए। इस मौके पर एडीएम जीपी सिंह, एएसपी प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, डीडीओ आरके त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक टीपी शाही, डीसी एनआरएलएम राम उदरेज यादव, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप तोमर आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment