कोरोना के चलते नहीं निकले जुलूस-ए-मोहम्मदिया, घर व गलियों को किया रोशन
फतेहपुर, शमशाद खान । पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद स0अ0 के जन्मदिन के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व लोगों ने हर्ष व उत्साह के साथ मनाया गया। घरों में रोशनी करने के साथ ही सुबह से ही नात ख्वानी, मिलाद के साथ ही फातेहा कर एक दूसरे के घरों में मिठाई का वितरण किया गया। कोरोना महामारी के चलते इस बार ईद मिलादुन्नबी पर निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी तो नहीं निकाला गया। जगह-जगह बच्चों ने झंडे व बैनर लगाकर पैगम्बर मोहम्मद के जन्म दिन पर खुशियों का इजहार किया।
![]() |
ईद मिलादुन्नबी पर उत्साह से लबरेज बच्चे। |
इस्लाम धर्म के अंतिम पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी पर्व दुनिया भर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व रात पर लोगों द्वारा घरों व गालियों में रोशनी करने के साथ रंग बिरंगी झालरों के साथ ही झंडी व गुब्बारों से सजाया गया था। रात को इबादत के साथ ही अल्लाह की बारगाह में दुआयें की गयी। सुबह से ही नात ख्वानी करने के साथ ही फातेहा की मिठाई की खरीददारी के लिये मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ दिखाई दी। लोगों द्वारा फातेहा के बाद घरो में मिठाई वितरण कर खुशियाँ मनाई गयीं। कोविड-19 के चलते इस बार जुलूसे मोहम्मदिया नहीं निकाला गया गया। कहीं-कहीं इस्लामिक झंडे लेकर छोटे छोटे बच्चे गलियों में नात ख्वानी करते हुए दिखाई दिये। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के अलावा जगह जगह रंग बिरंगी झालरों से लोगो ने घरो को सजाने के साथ ही तरह तरह के पकवानों को बनांकर और एक दूसरे के घरो में जाकर पर्व की बधाई दी।
No comments:
Post a Comment