पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने हरदौली में दिखाई हरी झंडी
बबेरू, के एस दुबे । समाजवादी साइकिल यात्रा के तीसरे चरण के दूसरे दिन बबेरू विधानसभा के ग्राम हरदौली से पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव एवं हरदौली के पूर्व प्रधान जाहिद खान ने साइकिल यात्रा टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा गौरी खानपुर, ब्योंजा, बघैला, बैरफ का पुरवा, क्योटरा में रात्रि विश्राम हुआ। साइकिल यात्रा के नायक पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि जनजागरण साइकिल यात्रा के माध्यम से गांव-गांव भ्रमण कर किसान मजदूर और नौजवानों के बीच समाजवादी नीतियों कार्यक्रमों को रखते हुए
![]() |
हरी झंडी दिखाते पूर्व विधायक विशंभर यादव |
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोल रहे हैं। हर गांव और हर वर्ग में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। वहीं लोग आज भी अखिलेश यादव के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। साइकिल यात्रा में लगातार चल रहे सह यात्री रामानुज यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, सुभाष यादव, रजनीश, पंकज, जुगुल किशोर कुशवाहा के साथ ही अजीत यादव, संजीत यादव, जोन प्रभारी चूड़ामणि यादव, अतुल यादव, अरुण यादव, शिवाकांत प्रजापति सहित आधा सैकड़ा सपाई यात्रा में शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment