चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। रुक्मणि सेवा संस्थान के अध्यक्ष कुमार अतुल व तुलसी काव्य मंच के अध्यक्ष जय अवस्थी के साझा प्रयास से कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। सरस्वती माँ की वंदना कवयत्री शशि यादव ने की। इस मौके पर युवा कवि जय अवस्थी ने सैनिकों को नमन करते हुए शानदार काव्यपाठ किया। बांदा से आई कवियत्री आयुषी त्रिपाठी ने बेटियों के सशक्तिकरण से जोरदार आगाज किया। पं अम्बिका मिश्र प्रखर ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। प्रसिद्ध
![]() |
स्मृति चिन्ह देते पदाधिकारी। |
गीतकार एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष पण्डित सुनील नवोदित ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीत जब सरेआम हत्याएं हों तब कोई पर्व मनाना क्या पर खूब तालियां मिलीं। इस दौरान रुक्मणि सेवा संस्थान का स्थापना दिवस व गांधी और शास्त्री जी को याद किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शानू गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक चिंतक पण्डित गणेश मिश्र उपस्थित रहे। संचालन कवि दीपक तिवारी ने किया।
No comments:
Post a Comment