फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में किसानो के मुददो को लेकर बिस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। जिसमें धान खरीद केन्द्र में किसानो का धान न खरीदे जाने पर रोष जाहिर किया। साथ ही यमुना में जेसीबी से व अन्य मशीनो द्वारा खनन किये जाने को लेकर आन्दोलन किये जाने की चेतावनी दी गयी।
बुधवार को नहर कालोनी परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चैहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें किसानो की समस्याओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चैहान ने कहा कि अगर किसानो का धान का समर्थन मूल्य 1868 रूपये में नही खरीदा गया तो इसके लिये आर पार की लडायी लडी जायेगी। उन्होने कहाकि किसानो का धान खरीदा नही जा रहा जिससे
![]() |
किसानो को सम्बोधित करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान। |
किसानो को समस्याओ का सामना करना पड रहा है जिसके लिये किसान यूनियन आन्दोलन करेगा साथ ही उन्होने कहा कि किसानो की अन्य समस्याआंे को जिला प्रशासन अनदेखी करने में जुटा है। जिसका परिणाम सही नही होगा। उन्होने कहा कि यमुना नदी की कोख से भी लाल सोने का खनन जेसीबी व अन्य मशीनो द्वारा किया जा रहा है। जिसको लेेकर किसान यूनियन जल्द ही आन्दोलन करेगा। श्री चैहान ने कहाकि किसी भी हाल में जिले के किसानो का उत्पीडन प्रशासनिक स्तर पर नही होने दिया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह प्रीतम सिंह, जयदेव, दीपक गुप्ता आदि किसान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment