जसपुरा थाने के तरौडा गांव में हुई दर्दनाक घटना
पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पैलानी, के एस दुबे । घर की छपाई-लिपाई के लिए मिट्टी खोदते समय भारी भरकम टीला ढह जाने से दो सगे भाइयों की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। जेसीबी की मदद से जब तक मिट्टी के ढेर को हटाया गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही जहां परिवार के लोगों में कोहराम मच गया, वहीं गांव के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![]() |
रोते बिलखते परिजन |
जसपुरा थाना क्षेत्र के तरौड़ा में दर्दनाक घटना हुई। जसपुरा थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ भेले अपने परिवार के साथ पिछले 10 साल से जसपुरा कस्बे में किराए का कमरा लेकर रहता है। वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपना परिवार पालता है। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद पत्नी कच्चे घर के कमरे में छपाई कर रही है। शनिवार की सुबह मां कम्मा के कहने पर विवेक (15) अपने छोटे भाई अभिषेक (13) के साथ कस्बे से कुछ दूर तरौड़ा गांव मोड़ के पास मिट्टी खोद रहा था। दोनों मिट्टी खोदकर तसले में भर रहे थे कि तभी मिट्टी का भारी-भरकम पहाड़ जैसा बड़ा टीला भरभराकर उनके ऊपर ढह गया। दोनों भाई मिट्टी के मलबे में दब गए। टीला ढहने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। जसपुरा थाना प्रभारी
![]() |
मौजूद ग्रामीणों की भीड़ |
अर्जुन सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और दो जेसीबी मशीन बुलाकर मिट्टी की खोदाई शुरू कराई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से मलबे में दबे अभिषेक और विवेक को बाहर निकाला। सरकारी एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी राम कुमार ने घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। मृतकों के माता-पिता को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
No comments:
Post a Comment