गोष्ठी में व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डाला प्रकाश
फतेहपुर, शमशाद खान । लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर पटेल सेवा संस्थान द्वारा पटेलनगर चैराहे पर स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष 565 मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात कार्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। देर रात केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। कल (आज) प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही कार्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।
![]() |
पटेलनगर चैराहे पर 565 मोमबत्तियां जलाते संस्थान के लोग। |
पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष लाल देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं सचिव पुनीत वीर विक्रम की अगुवई में बड़ी संख्या में समाज के लोग शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे पटेलनगर चैराहा पर एकत्र हुए। जहां 565 मोमबत्तियां जलाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। रात लगभग नौ बजे कार्यालय परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों के एकीकरण हेतु कार्य किया था। उनके द्वारा देश हित में किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल को लौह पुरूष के नाम से जाना जाता है और वह आजाद देश के प्रथम उप राष्ट्रपति भी थे। बताया गया कि कल (आज) जयन्ती पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर जहां माल्यार्पण किया जायेगा वहीं विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं व समाज के लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा। देर रात जयन्ती के उपलक्ष्य में संस्थान के पदाधिकारियों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर उपाध्यक्ष सत्येन्द्र पटेल प्रखर, उप सचिव राजीव उमराव, देवेन्द्र वर्मा, परशुराम पटेल, धर्मेन्द्र उत्तम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment