तैयारियों में ढील पर पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी
बांदा, के एस दुबे । केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति पदाधिकारियों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तैयारियों की समीक्षा की। नगर पालिका परिषद द्वारा विसर्जन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं पर असंतोष जताया। बताया कि जुलूस नहीं निकाला जाएगा। दो प्रतिमाओं के बीच 100 मीटर की दूरी होगी। कोविड-19 का सभी लोग पूरी तरह पालन करेंगे। बाद में अफसरों और समिति पदाधिकारियों ने केन तट पहुंचकर विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया।
![]() |
विसर्जन घाट का निरीक्षण करते अधिकारी और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारीगण |
शनिवार को महोत्सव समिति पदाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें अपर एसपी महेंद्र सिंह चैहान, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा, शहर कोतवाल दिनेश सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान केंद्रीय कमेटी ने नगर पालिका द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं पर असंतोष जताया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जुलूस नहीं निकाला जाएगा। दो प्रतिमाओं के बीच कम से कम 100 मीटर की दूरी होगी। कोविड-19 का सभी लोग पूरी तरह पालन करेंगे। बैठक के बाद जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देश अपर एसपी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी ने विसर्जन मार्ग और केन नदी के घाट पर सभी लोगों ने जाकर वहां पर कराए जा रहे कार्यों को देखा। नगर पालिका द्वारा बड़ी धीमी गति से कराए जा रहे कार्यों पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भेलू, प्रमुख संरक्षक राजकुमार शिवहरे, संरक्षक राजकुमार राज, संरक्षकध्राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, प्रकाश साहू, बीके सिंह बड़े भैया, प्रद्युम्न दुबे लालू, मनोज जैन, सत्य प्रकाश सराफा और सौरभ गुप्ता आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment