चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। राजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरधुवा के किसान इंद्र किशोर त्रिपाठी के मकान में अचानक आग लग जाने से सामान जलकर राख हो गया हैं।
अग्नि पीड़ित इंद्र किशोर पुत्र कैलाश प्रसाद ने बताया कि मकान के दूसरी मंजिल में कच्चा मकान था। जिसमे रसोई में दूध पकाया जाता था। घर की महिलाए खाना बना कर नीचे अपने कमरे में सो रही थी। लगभग दो बजे बंदरों का एक झुंड कमरे में घुस कर रखे उपलो को इधर उधर फेका। जिससे दूध पक रहे स्थान में कंडे पहुच जाने के कारण आग लग गयी। जब आग बिकराल रूप धारण किया तो पड़ोसी गांव के लोगो ने बड़ी मश्क्कत के साथ आग
![]() |
आग से जला घर। |
पर काबू पाया। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी नही पहुची। आग से गृहस्थी का सामान, गेंहू 10 कुन्तल, सरसो 2 कुन्तल, चना 2 कुन्तल, ज्वार बाजरा लगभग 3 कुन्तल व बर्तन जल कर राख हो गए हैं। वही बक्से में रखे जेवरात व नगदी रुपये तथा कपड़े आदि जल गई हैं। अग्निपीड़ित ने बताया कि इसी वर्ष लड़की की शादी करना था। आग से लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ हैं। अग्निकांड की खबर पाते ही नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह गौतम, नायब तहसीलदार विवेक कुमार सिंह, लेखपाल ने पहुचकर मुआयना किया है।
No comments:
Post a Comment