जालौन (उरई), अजय मिश्रा । भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री का जन्म दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण कर मनाया। इस दौरान प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई।
गुरूवार को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के मौके पर नगर की महिलाओं ने खासा उत्साह व्यक्त किया। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निशा माहेश्वरी अपनी टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां उन्होंने
![]() |
महिला मरीजों को फल वितरित करती भाजपा नेत्री। |
अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। इसके अलावा टीम ने बालमभट्ट में लोहापीटा समुदाय के बच्चों के अलावा मनोहर लाल आयुर्वेदिक अस्पताल, नगरीय उपस्वास्थ्य केंद्र सहित शाहगंज में बच्चों व बुजुर्गों को फल वितरित किए। उनकी टीम के इस प्रयास से बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की है। टीम में सुनीता ताम्रकार, कुसमा सोनी, गीता पुरवार, लता उपाध्याय, महादेवी कुशवाहा, रमारानी कुशवाहा, ओमकुमारी कौशल आदि मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment