चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। बकरा खोजने निकले चरवाहे का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला। जिससे परिजनों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस लगातार जंगल, तालाब, कुंओ में तलाश में जुटी है।
गौरतलब हो कि बीते दिनो मानिकपुर थाना क्षेत्र के हनुवा गांव के मजरा बजहा पुरवा का राजू पहलवान उर्फ साधू बकरियां चराकर घर वापस आया था। एक बकरे के गायब होने पर पुनः जंगल खोजने निकला था। तभी से वह लापता है। जंगल में चप्पल, छाता, अंगूठी, फटा हुआ कपड़ा आदि मिला था। जिस पर परिजनों ने किसी अनहोनी की
![]() |
तीसरे दिन भी चरवाहे का नहीं लगा सुराग |
आशंका जताई थी। जाम लगातार तलाश की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमें लगातार तलाश में जुटी है। तीसरे दिन भी कुछ पता न चलने पर परिजनों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, नरेन्द्र यादव, गुलाब खां ने परिजनों से मुलाकात मामले की जानकारी कर ढाढस बंधाया है। कहा कि पार्टी हर संभव मदद करेगी।
No comments:
Post a Comment