बस्ती, अस्पतालों में बांटे फल, दिव्यांगों को दिए उपकरण
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे के नेतृत्व व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक आनन्द शुक्ला, चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ताी, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह के तहत मलिन बस्तियों व जिला चिकित्सालय में फल वितरण, मऊ में दिव्यांगों को उपकरण दान कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगों के समग्र विकास को क्रांति के रूप में स्थापित कर दिया है। उन्होंने विकलांगता से ग्रसित लोगों के अंदर उपस्थित कौशल के आधार पर दिव्यांग नाम दिया और दिव्यांगों को कहीं भी समस्या न हो इसलिए समुचित प्राविधान किये हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि सेवा
![]() |
फल वितरित करते भाजपाई। |
बस्तियों व रोगियों को फल वितरण कर पीएम के जन्मदिवस पर जन जन तक पहुँचने व उनके साथ आत्मीयता निर्माण का प्रयास किया गया है। विधायक आनन्द शुक्ला ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा से सेवा का विचार विस्तार कर रहा है। जागरूक होकर सेवा के व्यैक्तिक प्रयास कर रहे हैं। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि जिले के 70 स्थानों पर फल वितरण व मऊ में 70 दिव्यांगों को उपकरण प्रदान किए गए हैं। कर्वी में दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल दी गयी है। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने बताया कि 18 सितम्बर को जिले के 70 गांवों में फलदार वृक्ष रोपित किए जाएगें। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेश जायसवाल ने किया। इस मौके पर हरिओम करवरिया, महेन्द्र कोटार्य, राघवेन्द्र सिंह, मनोज तिवारी, सुशील द्विवेदी, मुन्नालाल प्रजापति, अश्विनी अवस्थी, राजेश्वरी द्विवेदी, जगदीश गौतम, देव त्रिपाठी, ममता सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment