चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मानिकपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर कांग्रेस नेत्री रंजना पाण्डेय ने हालचाल जाना। टिकारिया ग्रामसभा के जमुनिहाई पुरवा के मवैया रामकिशोर ने बताया की गांव के रामसुमेर पुत्र जुगराज आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए। तीन गाय मौके पर मर गई। दो और लोगों
![]() |
पीड़ितों को ढाढस बंधाती कांग्रेस नेत्री। |
के जानवर मर गए। इसी ग्राम सभा के यादव पुरवा के मूलचंद यादव पुत्र मुन्ना प्रसाद यादव, शिव विलास पुत्र देवशरण भी आकाशीय बिजली से घायल हुए हैं। कांग्रेस नेत्री ने उन्हें शासन-प्रशासन से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सुशील मिश्रा, राम औतार, सत्य नारायण, साधूराम, राजू श्रीवास आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment