सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा ने आयोजित किया कार्यक्रम
बांदा, के एस दुबे । सदर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला अतर्रा चुंगी चैकी कुशवाहा नगर में दूसरे दलों से नाता तोड़कर युवाओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। सभी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर सपाई चोला ओढ़ लिया।
![]() |
सपा में शामिल युवाओं के साथ सुशील त्रिवेदी |
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने सभी का जोरदार स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतो को बताते हुए सदस्यता दिलाई। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बृजगोपाल शुक्ला (तिंदवारा), रामदयाल वर्मा, पंकज सिंह, वीरन सिंह, रोहित सैनी, कुलदीप सिंह, अमित राजपूत, मो. शफीक, मनीष शुक्ला (बांधापुरवा), पंकज मौर्या, ओमप्रकाश, अखिलेश, हिमांशु गुप्ता, अरविन्द यादव, अभिषेक अवस्थी (शास्त्री नगर ), दीक्षेश मिश्रा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विकास राजपूत, पुष्पेन्द्र राजपूत, सलीम, सोनल सिंह, शाहनवाज, अरबाज अली, आफताब, शाहिद अली, रमजान, चांद, दिलीप पटेल, कमल नयन मिश्रा (कुशवाहा नगर), कृष्णदेव साहू, अमरेंद्र सिंह, देवराज गौतम, योगेंद्र यादव, मंजूर अहमद अपने साथियों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, रोहित यादव, अभिषेक शुक्ला (अंश), दीपक तिवारी, अमित पाण्डेय, दुष्यन्त त्रिपाठी, विवेक सैनी, समाजसेवी लक्ष्मीकांत शुक्ला सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए जोरदार स्वागत किया।
No comments:
Post a Comment