राज्यपाल को चार सूत्रीय ज्ञापन भेज मांगों को पूरा करने की उठायी आवाज
फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी व छात्रसभा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से विरोध दर्ज कराया। पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंपकर सभी मांगों को पूरा किये जाने की आवाज उठायी।
![]() |
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। |
शहर के शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में सपाई एकत्र हुए। जहां से युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जेपी यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो0 आजम खान व छात्र सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सऊद अहमद की संयुक्त अगुवई में जुलूस नारेबाजी करता हुआ निकला। जुलूस को सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना किया। सपाई रास्ते भर हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिये नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। तत्पश्चात राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंपकर कहा गया कि देश व प्रदेश में वैचारिक भ्रांति, शैक्षिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं न्यायिक स्थितियां काफी हद तक शून्यता की ओर जा रही है। नौजवान, किसान, मजदूर व महिलाएं भ्रमित हैं कि वह कहां जायें। देश व प्रदेश में मौजूदा भाजपा सरकारें प्रतिदिन देश को बदहाली की ओर ले जा रही है। ज्ञापन में कहा गया कि तानाशाही, भ्रष्टाचार, धार्मिक उन्माद फैलाकर भाजपा सरकार शिक्षा नीतियों में बदलाव व महंगी शिक्षा करके नौजवानों को अंधकार की ओर ले जा रही है। किसानों को उपज का सही समर्थन मूल्य बिजली, पानी, खाद सही समय पर न मुहैया कराकर आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। बहन-बेटियों व महिलाओं पर निरंतर अत्याचार व बलात्कार की घटनाएं अपाहिज कानून व्यवस्था के कारण बढ़ती जा रही हैं। बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गयी है। नौजवानों की नौकरियां व मजदूरों का रोजगार छीना जा रहा है। राज्यपाल से मांग की गयी कि इन मामलों में हस्ताक्षेप करके केन्द्र व प्रदेश सरकार को देश व प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को सुधारा जाये। जिससे देश का नौजवान समाजवाद की रचना करके अतुल्य भारत के नवनिर्माण में सहयोग कर सके। इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष चैधरी मंजर यार, पूर्व ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति, लोहिया वाहिनी जिला महासचिव अखण्ड प्रताप सिंह, प्रतियोग प्रताप सिंह उर्फ बेटू यादव, जिया उद्दीन राजू, तनवीर हैदर नकवी, शैलू यादव, हीरालाल साहू, सुहेल अहमद हेमू, रोहित यादव, अतुल यादव, सुशील यादव, अंकित मिश्रा सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment