भाजपा जिलाध्यक्ष निषाद के नेतृत्व में वितरित किए गए उपकरण
महिला मोर्चा के नेतृत्व में अस्पतालों में फल, मास्क और सेनेटाइजर का वितरण हुआ
बांदा, के एस दुबे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना को लेकर पार्टी द्वारा 14 सितंबर से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के क्रम में गुरुवार को भाजपा की जिला इकाई द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनपद के 70 दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं उपकरण प्रदान किए गए। वहीं महिला मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के चयनित 70 अस्पतालों तथा गरीब बस्तियों में महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ-साथ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा तथा नरैनी विधायक राजकरन कबीर द्वारा फल, मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण का कार्यक्रम चलाया गया।
![]() |
दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित करते भाजपाई |
गुरुवार को भाजपा जिला इकाई द्वारा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मंडपम मैरिज हाल में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की अध्यक्षता में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा जनपद के चयनित 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं अन्य उपकरण प्रदान किए गए। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आज विश्व के सबसे लोकप्रिय गरीबों के मसीहा मोदी जी का जन्मदिन हम सभी के लिए बड़े ही सौभाग्य का विषय है आज मोदी जी के नेतृत्व में जहां विश्व में भारत की शान बढ़ी वहीं गरीबों के बैंक खाते खोल कर, उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन देकर, मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर, शौचालय बनाकर, घर बनवाकर गरीब की गरिमा की बढ़ाई है। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि मोदी जी की सोच के अनुसार हमें अपने पैरों पर खड़ा होना ही होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय सिंह, अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू राजपूत, विवेकानंद गुप्ता, धर्मेंद्र त्रिपाठी, पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ, नीरज त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, अजय तिवारी, अनिरुद्ध त्रिपाठी, सुरेश कान्हा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
![]() |
जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करतीं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता |
इधर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के 70 अस्पतालों तथा गरीब बस्तियों में महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा हल मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम चलाया गया। इसके अंतर्गत वंदना गुप्ता पूर्व चेयरमैन विनोद जैन अभिलाषा मिश्रा सुधा सिंह आदि महिलाओं द्वारा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, वृद्ध आश्रम नरैनी रोड, छावी तालाब, महुआ आदि स्थानों पर फल, मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण का कार्यक्रम किया गया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उभरते नए भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में पहचान बनाई है। इसी तरह ममता मिश्रा द्वारा अर्दली बाजार तथा धोबी मुहाल में, रूपा चैहान द्वारा नुनिया मुहाल, निरुपमा सिंह द्वारा स्वराज कालोनी, पार्वती गुप्ता द्वारा खाईपार, ममता त्रिपाठी द्वारा दलित बस्ती, जया पुरवार द्वारा मानी कुइयां, उषा देवी द्वारा दुरेडी, भाग्यरथी द्वारा इटवा, सोमवती द्वारा जारी, नीलम गुप्ता द्वारा लामा, मालती वर्मा द्वारा गौरा बाबा, ममता कोटार्य के द्वारा पवैया, राजरानी पाठक द्वारा दलित बस्ती, वंदना पटेल द्वारा ग्राम मुंगूस सहित तिंदवारी मंडल में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राखी सिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में फल वितरण कार्यक्रम किया गया। जहां भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राज नारायण द्विवेदी, चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment