बांदा, के एस दुबे । विश्व हिन्दू महासंघ ने कान्हा कुंज में ब्रम्हलीन महन्त अवेधनाथ महाराज की साप्ताहिक पुण्यतिथि के आखिरी दिन कोरोना योद्धाओं का फूल माला एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया। बांदा शहर विधायक ने कहा कि बांदा जनपद के अलावा कही भी ऐसे कार्य नही हुये।
![]() |
कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी |
विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष शिवविलास शर्मा ने बताया कि संस्थापक ब्रम्हलीन महन्त अवेधनाथ महाराज की छठवीं पुण्यतिथि के साप्ताहिक कार्यक्रम के आखिरी दिन मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि संतोष मिश्रा, मण्डल प्रभारी ममता त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्ष भाजपा बंदना गुप्ता की मौजूदगी में कोरोना महायोद्धा शहर में गौ सेवा सम्पूर्ण लाकडाउन में करने वाले प्रदुम्न सिंह चंदेल, अवधेश प्रजापति, जयप्रकाश कबीर, विकास गुप्ता, राजेन्द्रकुमार मिश्रा, राहुल राजपूत, मनीष सिंह पटेल, दीपक सिंह, अशीष सोनी, रोहित शर्मा, अमन साहू, श्रवण साहू, अवधेश कृष्ण सहित तीन दर्जन असहाय गरीबों को भोजन करने वालों को फूल माला व प्रमाण प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अन्त में जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला मंत्री महेश कुमार प्रजापति ने किया।
No comments:
Post a Comment