फतेहपुर, शमशाद खान । उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की जनपद इकाई के बैनर तले महासंघ के महानायक दिवंगत आरके दत्त की पुण्यतिथि तथा भारत रत्न विश्वैश्वरैया की जयन्ती अभियन्ता दिवस के रूप में मनाते हुए दोनों ही महान शख्सियतों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके द्वारा किये गये कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पौध भी रोपित किये।
![]() |
पुण्यतिथि व जयन्ती पर पूजा-अर्चना करते इंजीनियर। |
शहर के नहर कालोनी परिसर में अभियन्ता दिवस के आयोजन पर दोनों महानायकों के चित्र पर माल्यार्पण करके हवन-पूजन भी किया गया। इसके बाद कालोनी परिसर में पौध रोपित किये। महासंघ ने दरिद्रनारायण को फल आदि भी वितरित किये। महासंघ के जनपदीय सचिव इंजीनियर देवेन्द्र कुमार आर्य ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के कारण केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा रक्तदान कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। जिसके चलते इस वर्ष रक्तदान कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और मास्क से चेहरे भी ढके दिखे। अभियन्ता दिवस के अवसर पर जनपद अध्यक्ष इं0 राजीव पाठक सहित समूची कार्यकारिणी व घटक संघों लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष इं0 शिवकरन, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, जल निगम के अध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार गुप्ता, सिंचाई विभाग के जनपदीय सचिव विनोद कुमार यादव, जल निगम के क्षेत्रीय सचिव इं0 शिव गोविन्द के साथ-साथ अरविन्द सिंह, रमेश चन्द्र वर्मा, डीके राम, जितेन्द्र सोनी, अर्चना कुशवाहा, राजेश सिंह आदि ने भाग लिया। वक्ताओं ने दोनों महानायकों के जीवन दर्शन के साथ-साथ उनके द्वारा देश के निर्माण में दी गयी सेवाओं पर विस्तार से रोशनी डाली। इंजीनियरों का आहवान किया गया कि सभी लोग महानायकों के पद चिन्हों पर चलकर देश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
No comments:
Post a Comment