बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी द्वारा देश व प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी व प्रदेश में हो रहे अत्याचार और किसान मजदूर छात्र नवजवान इस तरह परेशान है। इन सब बातों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशनुसार जनपद बांदा में साइकिल यात्रा के जरिये गांव गांव जाकर लोगों को संदेश दिया जा रहा है।
![]() |
सपा कार्यालय में मौजूद जिलाध्यक्ष व अन्य सपाई |
साइकिल यात्रा को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलोक यादव अपने पूरे साथियों के साथ पंकज यादव, अजय श्रीवास, रजनीश, अशोक यादव, रामसागर यादव, सुभाष, सोहन, रामानुज, अरूण यादव, विनय शिवहरे, रोहित, अशोक कुशवाहा, बी एल प्रजापति, आदि कार्यकर्ताओं के साथ पूरे विधानसभा बांदा और नरैनी के प्रत्येक गांव गांव जाकर संदेश देने का काम किया। इस के बाद साइकिल यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी यादव, अशोक श्रीवास, प्रदीप जडिया, मनोज वर्मा, राजेन्द्र यादव, नन्दकिशोर यादव, अशोक भागवानी, पप्पू मिश्रा, विदित त्रिपाठी, अजय चैहान, अमर सिंह, रज्जाक भाई, राजाराम यादव, राकेश राजपूत, शिवसागर आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment