फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश की तेजी से बिगड़ रही कानून व्यवस्था, जघन्य अपराधों में वृद्धि तथा दलित उत्पीड़न जैसे मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार को घेरते हुए राज्यपाल को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजकर वर्णित मांगों पर गम्भीरता से विचार करते हुए पूरा करने की आवाज बुलन्द की। अन्यथा की स्थिति में पार्टी जनपद स्तर पर बड़े आन्दोलन के लिए मजबूर होगी।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीराम पटेल की अगुवई में पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे गये ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार की उदासीनता के चलते प्रदेश में जंगल राज की स्थिति बनी हुयी है। दलित उत्पीड़न के मामलों में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसे लेकर जिला इकाई गम्भीर चिन्ता व्यक्त करती है। राज्यपाल को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई कर रही है। उदाहरण के तौर पर रायबरेली जिले में एक रिक्शा चालक मोहित को उठा ले गयी और जानवरों जैसा व्यवहार करते हुए तमाम यातनाएं दीं। जिससे उसकी मृत्यु भी हो गयी। इस मामले में
![]() |
कलेक्ट्रेट ज्ञापन देने के लिए खड़े आदमी पार्टी के पदाधिकारी। |
सरकार लीपापोती कर रही है और मुकदमा भी नहीं लिखा गया। मांग की गयी कि दलित की हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया जाये। एसपी रायबरेली को तत्काल निलम्बित किया जाये। मृतक की मां को पचास लाख की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाये। इसके अलावा आगरा, हरदोई, आजमगढ़ सहित प्रदेश भर मंे हुए तथा पूर्व के लम्बित दलित उत्पीड़न के सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराकर जांच की प्रगति से जनता को अवगत कराया जाये। इस मौके पर अवध सचान, अनिकेत, आयुष, देवेश, सोनू सिंह, नरेन्द्र, शिवम गुप्ता, अजय सचान, सत्यम पटेल, जय सिंह, मो0 शाहजहां, रंजीत कुमार मौर्य, सुशील शुक्ला, राम बली, शशिकरण शुक्ला, राम किशोर विश्वकर्मा, राजकरन सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment