गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियां गिनाने का काम करें कार्यकर्ता: आजम
मनोनीत पदाधिकारियों समेत जिलाध्यक्ष का साथियों ने किया स्वागत
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की बैठक में जहां संगठन का विस्तार किया गया वहीं मनोनीत पदाधिकारियों को सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने मनोनयन पत्र वितरित किये। तत्पश्चात बैठक को सम्बोधित करते हुए लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आजम खान ने कहा कि गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियां गिनाने का काम करें। जिससे आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जा सके। बैठक के दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों समेत जिलाध्यक्ष का सभी ने भारी-भरकम माला पहनाकर स्वागत किया।
![]() |
नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। |
शहर के शादीपुर स्थित सपा कार्यालय में लोहिया वाहिनी की बैठक जिलाध्यक्ष आजम खान की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। बैठक में सर्वप्रथम संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें धर्मेन्द्र कोरी को धाता ब्लाक अध्यक्ष, सत्यम तिवारी, प्रदीप सोनकर, प्रेमनारायण विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष, अनवर अली को नगर अध्यक्ष सदर, सूरज सिंह पटेल को खागा विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। मनोनयन के पश्चात सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किये। साथियों ने लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष समेत सपा जिलाध्यक्ष व अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष चैधरी मंजर यार का भारी-भरकम माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आजम खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव के दिशा-निर्देशों पर पार्टीजन गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों एवं रीतियों को गिनाने का काम करें। पूर्ववर्ती सपा सरकार में चलाई गई योजनाओं की जानकारी देकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। जिससे आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ नेत्री वंदना राकेश शुक्ला, सत्येन्द्र सिंह पटेल, विकास सिंह, अफजल सिद्दीकी, श्रीकांत भोजवाल, जसवीर सिंह, रहीम राईन कादरी, यासीन वारसी, ओवैस खान सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment