भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने पीएम के भेजा ज्ञापन
बांदा, के एस दुबे । भाजपा सरकार द्वारा बीते जून में लगाये गये तीन अध्यादेश को समाप्त करने की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
![]() |
ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारीगण |
यूनियन के जिलाध्यक्ष रामेश्वर यादव ने बताया कि जनता के हितकारी व विशेष रूप से किसानों को संरक्षण देने वाले पूर्व के अध्यादेशों को बदलने के लिये किसान विरोधी अध्यादेश लाये गये है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूरी तरह से पंूजीपतियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। देश पंूजीवाद की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसके परिणाम बहुत भयंकर होने वाले है। देश के भुखमरी हिंसा, लूटपाट बहुत तेजी से बढ़ेगी। देश की शांति व्यवस्था भंग हो जायेगी और किसानों व मजदूरों को परेशनानी का सामना करना पड़ेगा। बताया कि अध्यादेश लाने से पूर्व सभी वर्ग की राय नही ली गई। मांग की है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम को समाप्त कया जाये। साथ ही मण्डी एक्ट को समाप्त करते हुये अनुबंध खेती को कानूनी मान्यता प्रदान की जाये। जिससे किसानों को किसी तरह की समस्या का सामना नही करना पड़े। मांग की है कि जल्द से जल्द किसानों के हित में अध्यादेशों को समाप्त किया जाये। अन्यथा की स्थिति में संगठन आन्दोलन के लिये बाध्य होगा। इस दौरान राजेश, देव कुमार, देवीदीन, रामलखन, अनेज, सोनू निषाद, सत्यनारायण, देवराज निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment