फ़तेहपुर, शमशाद खान। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने जनपद में बड़ा बदलाव किया है जनपद की छह विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराने के लिये बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम की संस्तुति पर विवेक माधुरे को बसपा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। बसपा में पिछले पंद्रह वर्षो से कार्य कर रहे विवेक माधुरे द्वारा संगठन को मज़बूती करने का काम किया जा रहा है। बसपा जिलाध्यक्ष पद पर विवेक माधुरे के मनोनयन पर होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष के आवास पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। वही मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम ने दूरभाष के ज़रिए बताया कि बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमन्त्री मायावती की अनुमति से उनके द्वारा जनपद के जुझारू एव कर्मठ कार्यकर्ता विवेक माधुरे को जिलाध्यक्ष पद पर आसीन किया गया है।
Sunday, August 30, 2020

Home
Unlabelled
बसपा जिलाध्यक्ष पद पर विवेक माधुरे की ताजपोशी
बसपा जिलाध्यक्ष पद पर विवेक माधुरे की ताजपोशी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment