फतेहपुर, शमशाद खान । मानवता को तार-तार कर देने वाली उन्नाव रेप काण्ड की पीड़िता व उसके अधिवक्ता की सलामती के लिए जिले के कांग्रेसियों ने गुरूवार को शहर के कलक्टरगंज स्थित साईं मंदिर में यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसियों ने ईश्वर से जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिये जाने की कामना की। जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस कटिबद्ध है। यदि न्याय नहीं मिला तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेगी।
साईं मंदिर में हवन पूजन करते कांग्रेसी। |
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से लखनऊ के ट्रामा सेन्टर में जीवन और मौत के बीच जूझ रही उन्नाव की रेप पीड़िता व उनके अधिवक्ता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कलक्टरगंज स्थित साईं मंदिर में यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस कटिबद्ध है। अभी तो हम ईश्वर से उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में भाजपा प्रायोजित अराजकता के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई के लिए कमर कस ली है। जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता कांग्रेस आन्दोलनरत रहेगी। उन्होने एक बार फिर कहा कि बलात्कार के आरोपी विधायक को भाजपा व उनकी सरकार का संरक्षण हासिल है। उन्होने यह भी कहा कि जेल में रहने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायक को पार्टी से निष्कासित न करके यह प्रमाणित कर दिया है कि उसे पार्टी व सरकार दोनों का वरदहस्त हासिल है। इस मौके पर सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, अजय अवस्थी, राजकुमार मौर्य एडवोकेट, संतोष कुमारी शुक्ला, आशीष गौड़, विजय मिश्र, शिवाकांत तिवारी, वीरेन्द्र गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय, अशोक दुबे, बबलू कालिया, उदित अवस्थी, राजन तिवारी, हिमांशु, राम सजीवन, मनीष पटेल, पंकज सिंह गौतम, विनय द्विवेदी, मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे।
No comments:
Post a Comment